👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मीनाक्षी रोड पर शनिवार की रात एक विशाल कंटेनर पहुंचा जो तारों के साथ-साथ पेड़ों की टहनियों को तोड़ता हुआ निकला। अयोध्यापुरी चौकी के पास पुलिसकर्मियों ने कंटेनर चालक को रोका और उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन इसका चालक पर कुछ खास असर नजर नहीं आया और वह आगे बढ़ गया। इस दौरान तार टूटने से लोगों को परेशानी जरूर हुई।
मीनाक्षी रोड पर बीती रात कंटेनर पहुंचा। यह कंटेनर इतना ऊंचा था कि सड़कों पर लटक रहे तार जगह-जगह से टूट गए। इसी बीच पेड़ों की टहनियां भी टूटकर कंटेनर पर गिर गई। जब कंटेनर गुजर गया तो उसके बाद टूटे तारों की वजह से लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606























