👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांधी बाजार फाटक के पास रविवार को एक युवक-युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि रविवार को पिलखुवा में गांधी बाजार फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की शिनाख्त मोहल्ला सद्दीकपुरा निवासी अरशद के रूप में हुई है जो मूल रूप से गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला था। वहीं युवती की शिनाख्त का प्रयास जारी है।
पुराने गद्दे लाए और नए गद्दे पर पाएं भारी डिस्काउंट, 10 साल की गारंटी: 8449620229























