
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजयी पुरस्कृत
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com):गत दिनो हापुड के संजय गाँधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में तोषनीवाल परिवार द्वारा कराई गई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परिणाम विद्यालय प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में घोषित किये गये।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हापुड़ गौशाला के प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि माहेश्वरी सभा हापुड़ के प्रधान अंकुश तापड़िया, प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल एवं माहेश्वरी सभा के मंत्री एवं शिक्षाविद कमल माहेश्वरी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना से किया।विद्यालय प्रबंधक ने अतिथियों का पुष्प माला एवं पटके भेट कर सम्मान किया।
गौशाला के प्रधान सुरेश कुमार गुप्ता एवं प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल को विद्यालय प्रबंधक ज्ञान चन्द शर्मा द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता आयोजक मुकेश कुमार तोषनीवाल ने सभी बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए प्रतियोगिता का उद्देश्य एवं उसको प्राप्त करने हेतु बच्चों की भूमिका पर ध्यान आकर्षित किया। सुरेश कुमार गुप्ता ने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए बच्चों की गति बढ़ाने के लिए सुझाव दिये।अंकुश तापड़िया एवं कमल माहेश्वरी ने सभी प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।
सुरेश कुमार गुप्ता द्वारा विद्यालय अध्यापिका कु० वर्षा को उप प्रधान अध्यापिका बनने पर सम्मान चिन्ह प्रदान किय गया ।
इस सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।प्रथम पुरस्कार अनन्या ने प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार शिफा, अलशिफा, नबिया को, तृतीय हुमैरा एवं चतुर्थ नौमान, फ़ज़ल,हुमैरा lll, हेम्माद ने पाया। पांचवे स्थान पर जन्नत रही ।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















