हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक युवक ने मुंबई की निबंध भागीदारी संस्था के तहत विधि और न्याय विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अन्य धर्म की विधवा महिला से इंस्टाग्राम के जरिए नकली नाम के जरिये दोस्ती कर शारीरिक संबंध बनाएं और मंतातरण करवाकर महिला से निकाह कर लिया। इस दौरान आरोपित ने महिला से अपना असली नाम और शादीशुदा होने की बात छिपाई। जब महिला को आरोपित के शादीशुदा होने का पता चला तो वह आरोपी के घर पहुंची। इस दौरान परिजनों ने महिला को अपनाने से इंकार कर दिया जिसके बाद महिला थाने पहुंची और आरोपित के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाही की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि पुलिस में तहरीर देते हुए मुंबई के थाना पश्चिम महाराष्ट्र के अन्ना मुकादम क्षेत्र निवासी विधवा महिला ने बताया कि उसके पति का देहांत वर्ष 2015 में हो गया था। इस बीच पीड़िता सात महीने की गर्भवती थी। कुछ समय बाद उसने एक पुत्री को जन्म दिया। फरवरी 2023 में उसके पास थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी एक मुस्लिम युवक ने इंस्टाग्राम के जरिए फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। तो महिला की इंस्टाग्राम आईडी पर आई फ्रेंड रिक्वेस्ट को उसने स्वीकार कर लिया। आरोपित की इंस्टाग्राम आईडी ब्लैक कमांडो के नाम से बनी थी। इसके बाद दोनों के बीच बात शुरू होने लगी। बात करते-करते में आरोपित ने महिला के साथ निकाh करने का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपित मुंबई पहुंचा और महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाएं।
मतांतरण कराकर आरोपित ने किया निकाह:
आरोपित 25 मार्च 2023 को महिला और उसकी बेटी को दिल्ली की जामा मस्जिद में ले गया। जहां आरोपित ने उसका मतांतरण करा दिया। मतांतरण कराने के बाद आरोपित ने महिला का नाम बदलकर आयशा रख दिया और पुत्री का नाम बदलकर इनाया रख दिया। इसके बाद आरोपित ने महिला के साथ निकाह कर लिया और फिर महिला जिला गौतम बुद्ध नगर के गांव बरौला में किराए के मकान में रहने लगी।
पति की पहली शादी का पता चलने पर महिला के उड़े होश:
मई 2024 में महिला को पता चला कि उसके पति का पहले से ही एक महिला से निकाह हो चुका है और उसके तीन बच्चे भी हैं। आरोपित का नाम समीर नहीं बल्कि कुछ और है। इस जानकारी के बाद पीड़िता के होश उड़ गए। महिला दस मई 2024 की रात आरोपित के गांव उसके घर पहुंची। जहाँ आरोपित के स्वजनों ने महिला को अपनाने से साफ इंकार कर दिया जिसके बाद महिला अपनी बेटी के साथ सारी रात सड़क पर रहने को मजबूर हुई। फिर महिला मंगलवार की सुबह थाने पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाही की मांग की।
थाने में हुआ फैसला आरोपी महिला को मुंबई छोड़कर भाग आया:
11 मई 2024 को आरोपित के दो भाई भी गांव में पहुंचे। उन्होंने महिला को तीन लाख रुपए का लालच देकर अपने भाई को तलाक देने के लिए कहा। महिला ने तलाक देने से इंकार कर दिया। इसके बाद पति को तलाक देने से इनकार करने पर आरोपित पक्ष के लोगों ने महिला पर 20 लाख रुपए देने का दबाव बनाया और महिला से कहा कि 20 लाख रुपए देगी तो मेरा भाई पहली पत्नी को तलाक दे देगा। इसके बाद महिला थाने पहुंची और मामले में महिला ने 11 मई 2024 की शाम को मुदाफरा चौकी में तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों पक्षों को बुलाया। फिर आरोपी ने महिला को अपने साथ रखने की सहमति जताई और फैसला होने पर आरोपित पति महिला को अपने साथ लेकर मुंबई चला गया। आरोपित लगातार अपने परिजनों से बात करता रहा। इसी दौरान 31 मई को आरोपित पति ने महिला से बताया कि वह मस्जिद में नमाज पढ़ने जा रहा है और घर से निकाल कर आरोपित अपने गांव भाग आया। उसके बाद महिला आरोपित के गांव पहुंचे लेकिन परिजनों ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि मामले में तहरीर मिल चुकी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर महिला पति के गांव में हैं।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























