चोरी करने निकले, पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे तीन बदमाश थाना धौलाना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से औजार, बाइक, तीन चाकू, दो जोड़ी पायल तथा 6 सौ रुपए नकद बरामद किए है। पुलिस ने तीनों बदमाशों को जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार धौलाना पुलिस पुरानी तहसील गेट के पास चैकिंग कर रहे थे कि एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश थाना धौलाना के गांव देहरा के साजिद व इस्माईल तथा दौलतपुर ढीकरी का नीतेश है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी की घटना को अंजाम देने हेतु जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन चाकू, जेवर व नकदी तथा जेवर बरामद किए है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

























