हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नगर निकाय के चेयरमैन व मेयर पद के लिए शासन द्वारा जारी प्रस्तावित आरक्षित सूची के बाद राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई है। गुरुवार को अग्रवाल महासभा रजिस्टर्ड हापुड़ के पदाधिकारी हापुड़ कलेक्ट्रेट पहुंचे जिन्होंने जनपद हापुड़ के चारों निकाय की चेयरमैन पद की सीट आरक्षित होने पर नाराजगी जताई। अग्रवाल महासभा के पदाधिकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपने कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन ने ज्ञापन को सीधे लखनऊ भेजने का आग्रह किया जिसके बाद अग्रवाल महासभा हापुड़ के पदाधिकारी वापस लौट आए और सुझाव से भरे पत्र को लखनऊ भेजने की तैयारी में जुट गए।
अग्रवाल महासभा का कहना है कि जिस तरह हापुड़ नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति महिला के लिए प्रस्तावित आरक्षित किया गया है। यह नियम अनुसार नहीं है। इस दौरान महामंत्री पुनीत गर्ग, संजय अग्रवाल, दीपांशु गर्ग आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
























