
सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डा. राजपाल कश्यप का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर स्वागत
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): लखनऊ से मोदीनगर पीडीए महासम्मेलन में जाते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री एवं एम एल सी डा. राजपाल कश्यप का हापुड़ रेलवे स्टेशन पर कश्यप समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रिजेश कश्यप व समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव नीरज कुमार व समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष आशीष कश्यप व समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप सहित कश्यप समाज के वरिष्ठजनों ने डॉ राजपाल कश्यप का स्वागत करते हुए कहा कि 2027 में कश्यप निषाद बिन्द समाज व उत्तर प्रदेश का पिछड़ों, दलितों, अल्पसंख्यकों के सहयोग से उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेंगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























