
👁 16 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव चितौली में सड़क के किनारे ईंख के खेत में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर अग्निश्मन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने आग पर काबू पाया। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार पुष्पेंद्र व भूपेंद्र सिंह पुत्रगण चतर सिंह के तीन-तीन बीघा खेतों में रविवार को अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि एक बीघे में गन्ना खड़ा था जो पूरी तरह जल कर राख हो गया। बाकी ईंख की पट्टी जली थी। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गनीमत रही किसी को चोट नहीं आई।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52

























