
युवा रालोद ने लिया संगठन को मजबूत करने का संकल्प
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): युवा राष्ट्रीय लोकदल हापुड़ की जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक का आयोजन रविवार को जिला अध्यक्ष अशोक त्यागी के कार्यालय पर किया गया। बैठक में जिले के सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बैठक में संगठन को मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए युवा रालोद के जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को सशक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक जनसंपर्क अभियान चलाया जाए और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए।
बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर आमिर सैफी, गुलफाम सैफी, आलोक त्यागी, अखिल चौधरी , ध्रुव गौतम, कुणाल गौतम, प्रवीण रावत, गौरव कालरा, सचिन अरोड़ा, विक्की अरोड़ा, आशीष गर्ग, आसिफ मलिक, शोहीब चौधरी, लताफ़त चौधरी, सलमान मलिक, बलराम सेठी, मनीष त्यागी, कपिल त्यागी, अमित त्यागी, चेतन त्यागी, वरुण चौधरी, अंकित त्यागी, आकिब सैफी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























