👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में नगर पंचायत बाबूगढ़ के गेट पर लगी साप्ताहिक पैठ में कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ाई गई। एक तरफ जहां नगर पंचायत बाबूगढ़ क्षेत्र में सैनिटाईजेशन करा रहा है तो वहीं उसी के गेट के बाहर नियमों को ताक पर रखकर पैठ लगाई गई। बता दें कि यह तस्वीरें शुक्रवार की है… डिपो गेट रोड पर यह पैठ लगाई गई। जहां कोरोना गाइडलाइंस धरी की धरी रह गई। यहां जो भी नजर आया बिना मास्क के ही दिखाई दिया। ग्राहक, दुकानदार सभी का यही हाल रहा। ऐसे में संक्रमण को बढ़ावा देते लोग नजर आए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811























