👁 0 views Views
शातिरों से हथियार व बाइक मिली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना कपूरपुर पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को पकड़ कर उनके कब्जे से हथियार व मेरठ से चोरी गई बाइक बरामद की है।पुलिस ने बदमाशो को जेल भेज दिया है।आरोपी जनपद बुलन्दशहर के थाना अगौता के गांव अजीतपुर का मोहसिन व गांव बागवाला का मेहर आलम है।
थाना कपूरपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।जिनके कब्जे से जनपद मेरठ से चोरी की गई मोटरसाइकिल, अवैध असलहा व चाकू बरामद।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद मेरठ व बुलन्दशहर में चोरी, गैंगस्टर एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























