हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की पन्नापुरी निवासी कीर्ति सिंह बदमाशों से लड़ते-लड़ते जिंदगी और मौत की जंग हार गई जिसका अंतिम संस्कार सोमवार को जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में किया गया जहां सभी की आंखें नम हो गई।
आपको बता दें कि कीर्ति एबीईएस की प्रथम वर्ष की छात्रा थी जिसका सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना था और शुक्रवार को वह अपनी सहेली दीक्षा के साथ ऑटो में सवार होकर कॉलेज से घर लौट रही थी। इसी बीच गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो बाइक सवार बदमाशों ने कीर्ति का मोबाइल लूटने का प्रयास किया। जब कीर्ति ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उसका हाथ पकड़ कर चलते ऑटो से खींच दिया जिसके चलते कीर्ति के सिर में काफी ज्यादा चोट आई जो कोमा में चली गई और उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों में से एक आरोपी को सोमवार की तड़के मुठभेड़ में मार गिराया जबकि एक आरोपी को पुलिस पहले ही मुठभेड़ में घायल अवस्था में गिरफ्तार कर चुकी है। सोमवार को कीर्ति का अंतिम संस्कार जनपद हापुड़ के ब्रजघाट में किया गया जहां सभी की आंखें नम हो गई।
Admission Open Now for SA International School : 9258003065























