👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छपकौली मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों और कांवड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. जी हां छपकौली मार्ग जगह-जगह से जर्जर अवस्था में है जहां जलभराव की वजह से काफी परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तस्वीर आज की नहीं बल्कि पिछले कई वर्षों से बनी हुई है.
बाबूगढ़ से छपकौली मार्ग की यह तस्वीर अपने आप में चौंकाने वाली है जहां से 50 गांव के ग्रामीण होकर गुजरते हैं लेकिन इसके बावजूद भी सड़क की हालत खस्ता हाल है
























