
“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल द्वारा जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन”
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल ने बढ़ती गर्मी एवं भीषण तापमान को देखते हुए विद्यालय द्वारा राहगीरों एवं आम नागरिकों के लिए शरबत जल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों एवं सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोगों को शीतल शरबत वितरित किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को गर्मी से राहत प्रदान करना तथा विद्यालय में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना था। विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने राहगीरों को पानी पिलाकर मानव सेवा का संदेश दिया और सभी को गर्मी के मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने तथा स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए जागरूक किया।
विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने कहा कि
“भीषण गर्मी के इस मौसम में जरूरतमंद लोगों को जल उपलब्ध कराना एक पुण्य कार्य है। हमें सदैव मानव सेवा और सामाजिक दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए।”
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों के इस नेक काम की सराहना की गई।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com
























