
पिलखुवा: नहर में मिला व्यक्ति का शव, पहचान कर लाश पीएम को भेजी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में स्थित नहर में एक व्यक्ति का शव नहर में बहता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक की पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया जिससे परिवार में कोहराम मचा है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी अमर कॉलोनी खंडोली रोड एत्मादपुर आगरा के रूप में हुई है जो फिलहाल नोएडा के सेक्टर 122 स्थित ग्राम पृथला में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सोमवार की सुबह मृतक का शव नहर में देख लोगों के होश उड़ गए जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी पहचान कर परिजनों को मामले से अवगत कराया और मामले की जांच शुरू कर दी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























