👁 0 views Views
चोरी की बाइक पर बेधड़क घूम रहा था,पकड़ा गया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद गाजियाबाद के थाना भोजपुर के गांव मुजीमपुर का भूपेंद्र बेधड़क होकर हापुड में चोरी की बाइक पर घूम रहा था कि फ्रीगंज रोड पर ट्रैफिक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।आरोपी से बरामद बाइक गौतमबुद्धनगर से चोरी गई थी।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत यातायात पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से जनपद गौतमबुद्धनगर से चोरी की गई मोटर साईकिल बरामद की है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
VIDEO: वर्षों पुराने दर्द से पाएं कुछ ही दिनों में छुटकारा!: 8445851699

























