
👁 86 views Views
प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने के आरोप में फरार व वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम जावेद पुत्र शाहिद निवासी मोहल्ला करीमपुरा कोटला मेवतियान थाना हापुड़ नगर जनपद हापुड़ है। पुलिस ने आरोपी को जटपुरा कट जीएस रोड से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्लॉट दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर पैसे हड़पने का मामला दर्ज है।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926






















