
40 यात्रियों से भरी बस के इंजन से धुआं निकलने पर मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के पिलखुवा में स्थित छिजारसी टोल प्लाजा के पास शनिवार को कौशांबी से संभल जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज बस के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा। इसके बाद लोगों के होश उड़ गए। सवारियों में अफरा-तफरी मच गई जो तुरंत बस से नीचे उतरा। चालक की सूझबूझ से बस में सवार करीब 40 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मामला शनिवार का है जब पिलखुवा के टोल प्लाजा के पास एक रोडवेज़ बस पहुंची तो इंजन से धुआं निकलने लगा जिससे यात्रियों में हलचल मच गई। इसके बाद चालक ने तुरंत बस को सुरक्षित स्थान पर रोका और यात्रियों को नीचे उतारा जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं तकनीकी खराबी के कारण बस से धुआं उठने की बात सामने आई है। वैकल्पिक व्यवस्था से उनके गंतव्य के लिए यात्रियों को रवाना किया गया।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















