
👁 5 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की आदर्श नगर कॉलोनी, हापुड़ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
बैठक में वीरेंद्र कुमार शिरीष ने उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों से संवाद किया तथा हापुड़ विधानसभा को मजबूत करने के लिए संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विस्तार से चर्चा की।
सभी साथियों ने संकल्प लिया कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के विचारों को घर-घर तक पहुँचाते हुए पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज की आवाज़ को बुलंद किया जाएगा।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480





















