
नियमों का उल्लंघन: खाद्य निरीक्षक के साथ प्राइवेट कर्मी ने भी फैक्ट्री पर मारा छापा?
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): शासन के निर्देशों का अधिकारी पालन करने को तैयार नहीं है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी सवालों के घेरे में है। औरों को नियमों का पाठ पढ़ाने वाले खुद ही कानून का मजाक बना रहे हैं और सरकार की मंशा के खिलाफ कार्य कर रहे हैं। ताजा मामला खाद्य सुरक्षा विभाग से जुड़ा है जहां टीम ने गढ़ में स्थित एक फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की तो वहां पर एक प्राइवेट कर्मी भी पहुंच गया जबकि प्राइवेट कर्मी को साथ रखना, प्रतिष्ठानों पर ले जाना नियमों के विपरीत है। मामले में अधिकारियों का कहना है कि प्राइवेट कर्मियों द्वारा इस तरह का कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि यह प्राइवेट कर्मी अधिकारियों के इशारे पर चलते हैं जो व्यापारियों, उद्यमियों से रिश्वत लेने का एक माध्यम है। हाल ही में खाद्य निरीक्षक द्वारा गढ़ में घी की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की गई तो उनके साथ यह प्राइवेट कर्मी भी पहुंच गया जिससे विभाग की गोपनीयता भंग हुई है। ऐसे में प्राइवेट कर्मी के साथ-साथ खाद्य निरीक्षक पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264
























