
GST विभाग के रिश्वतखोर स्टेनो की संपत्ति की हो जांच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने शुक्रवार को हापुड़ के जीएसटी विभाग में सहायक आयुक्त राज्य कर खंड चार के स्टेनो जयदीप को 24 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। मामले में जीएसटी विभाग के अधिकारियों ने विभाग के मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है जिसके बाद इस भ्रष्ट स्टेनो के खिलाफ करवाई तय है। वहीं लोगों ने मांग की है कि इस भ्रष्ट व रिश्वतखोर स्टेनो की संपत्ति की भी जांच हो।
आपको बता दें कि ग्राम दादरी निवासी चमन सिंह ने विजिलेंस टीम से शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित सावित्री बीज भंडार के नाम से दुकान है। उन्होंने जीएसटी नंबर भी लिया हुआ है लेकिन सटेनो जयदीप उन्हें धमका रहा था जिसने 8 मई को फोन करके पीड़ित व्यापारी को अपने ऑफिस में बुलाया। 24 हजार रुपए की रिश्वत मांगी। पीड़ित ने एंटी करप्शन को मामले से अवगत कराया। इसके बाद रिश्वतखोर को दबोचा गया। क्षेत्र में चर्चा है कि आरोपी की संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846
























