
पिलखुवा: भाई ने भाई पर किया हमला, बचाव करने आए पड़ोसी पर भी किया हमला
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में मामूली विवाद में भाई ने भाई पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए पड़ोसी पर भी आरोपी ने हमला किया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला बुधवार का है जब अरविंद तोमर की उसके भाई से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान अरविंद के भाई ने गुस्से में आकर उस पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर पड़ोसी राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश भी मौके पर पहुंचे जिस पर अरविंद के भाई ने हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264
























