
गांव में घुसे सांप को व्यक्ति ने मारा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो पिलखुवा क्षेत्र की बताई जा रही है। पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव फगौता से जुड़ी इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने विशाल सांप को मार दिया। तड़प-तड़प कर सांप की मृत्यु हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने व्यक्ति की हरकत का विरोध किया।
दरअसल गांव में करीब 8 फीट लंबा सांप निकल आया जिसे पकड़ने के लिए एक व्यक्ति को बुलाया गया। व्यक्ति ने सांप का रेस्क्यू करने की जगह उसपर डंडे बरसाए जिससे सांप घायल हो गया और तड़प-तड़प कर मर गया। इसी बीच अन्य वन्य जीव प्रेमी और ग्रामीणों भी पहुंच गए जिन्होंने रेस्क्यू करने पहुंचे व्यक्ति की हरकत का विरोध किया। मौके की वीडियो वायरल हो रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010
























