
प्रतिबंधित प्रजाति के दो कछुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ के मवाना में वन विभाग की टीम ने हापुड़ के गांव असौड़ा के रहने वाले दो कछुआ तस्करों को गिरफ्तार किया जिनसे वन विभाग की टीम ने दुर्लभ व प्रतिबंधित प्रजाति के दो कछुओं को बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हापुड़ असौड़ा निवासी फरमान और नाजिम है।
जानकारी के अनुसार मेरठ में तैनात वन दरोगा अतुल दुबे और खुशीराम के नेतृत्व में टीम ने मवाना के चौहान चौक स्थित देसी शराब के ठेके के पास दबिश दी जहाँ शराब पी रहे दो युवकों को टीम ने हिरासत में लिया और तलाशी ली तो उनसे प्रतिबंधित दो कछुए बरामद हुए हैं जिन्हें टीम ने गिरफ्तार कर लिया और दोनों कछुओं को हस्तिनापुर ले गई।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068
























