
पीएम राहत कैशलेस इलाज पर सेमिनार
हापुड सूवि(ehapurnews.com):हापुड मे मंगलवार को दोपहर पुलिस अधीक्षक ऑफिस के मीटिंग रूम में संयुक्त मीटिंग हुई जिसमे पुलिस स्वास्थ्य और एन आई सी विभाग ने प्रतिभाग किया ।
यहाँ मीटिंग पीएम राहत कैशलेस ट्रीटमेंट के बारे में एक सेमिनार के माध्यम से आयोजित की गई थी ।
इसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील गुप्ता जो की आईआरएडी के हेल्थ नोडल अधिकारी हैं । उनके साथ प्राइवेट अस्पतालों ने भी प्रतिभाग किया । पुलिस में co ट्रैफिक श्री राहुल यादव सर मौजूद थे । एनआईसी से ज़िला आई आर ए डी प्रभारी निशांत राजपूत ने ट्रेनिंग दी, यह प्रशिक्षण जिला सूचना एव विज्ञान अधिकारी श्री प्रशांत सिरोही के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
पी एम राहत कैशलेस ट्रीटमेंट में सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाएगी ।जिसमे किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाने पर , अस्पताल के स्टाफ TMS पोर्टल पर विक्टिम आईडी जेनेरेट करंगे जिसका सत्यापन पुलिस द्वारा 24-48 घंटे में किया जाना है । सत्यापित होते ही उसका इलाज अस्पताल में मुफ्त चालू होगा 7 दिनों तक । जिसमे 1 रुपये से डेढ़ लाख तक प्रति व्यक्ति मुफ्त इलाज किया जाएगा।सरकार द्वारा समय से घायलों को उपचार ना होने पर , मृत्यो को रोकना हैं।उनको समय से अस्पताल तक पहुचाने के लिए राहवीर योजना भी है।जिसमे गोल्डन ऑवर में पीड़ित को अस्पतल पहुचाने पर 25000/- तक की धनराशि दी जाएगी।
REDWOOD CLOTHING से खरीदें शर्ट होलसेल दामों पर: 8791313131























