
👁 63 views Views
जमीन के नाम पर 25 लाख रुपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने जमीन के नाम पर 25 लाख रूपए हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव भूड़ाना निवासी व्यक्ति ने कुछ लोगों पर विवादित कृषि भूमि को विवाद न बताकर उन्हें बेचने का झांसा देकर 25 लाख रुपए हड़पे थे। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित धर्मवीर की तहरीर के आधार पर प्रदीप निवासी फरीदाबाद बल्लभगढ़ हरियाणा, सोमवीर और सीमा देवी निवासी नंद विहार मेरठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480
























