हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के धौलाना के सपनावत निवासी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा ने इस दौरान पूरी दुनिया में जनपद का नाम रोशन किया है जिन्होंने मलेशिया में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर दम दिखाते हुए वर्ल्ड कप, एशियन चैंपियनशिप तथा श्रीलंका कप में जगह बनाई है। ऐसे में विनोद राणा की जगह-जगह प्रशंसा हो रही है।
बताते चलें कि एकलव्य के नाम से प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा ने मलेशिया में आयोजित हुई इंटरनेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हिस्सा लिया जहां उन्होंने 100, मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर तथा 3000 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह चैंपियनशिप 3 तथा 4 दिसंबर को आयोजित हुई जिसमें उन्होंने अपना प्रदर्शन करते हुए अगले साल श्रीलंका में होने वाले श्रीलंका कप, मार्च में पोलैंड में होने वाले वर्ल्ड कप के साथ-साथ के साथ-साथ मार्च में ही होने वाली एशियन चैंपियनशिप में जगह बनाई है।
इस दौरान एकलव्य को बधाई देने वालों का तांता लगा है। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनोद राणा फिलहाल मलेशिया में है जो कि 9 दिसंबर को स्वदेश लौटेंगे।
























