👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की बेटी ने नैशनल शूटिंग चैंपियनशिप में साधा गोल्ड पर निशाना। भोपाल में चल रही 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में हॉक आई शूटिंग एकेडमी की ओर से संस्कृति बाना ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम कैटेगरी में उत्तर प्रदेश टीम को दिलाया गोल्ड। संस्कृति बाना ने स्कूल में सिल्वर मेडल हासिल कर साल 2022 की शुरुआत की और नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पहले मैच में गोल्ड पर निशाना साधकर प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी है। संस्कृति बाना 10 मीटर एयर पिस्टल वूमेन कैटेगरी में उत्तर प्रदेश की तीन ओर टीमों में में हिस्सा ले रही है। संस्कृति बाना पुत्री आदर्श बाना की उपलब्धि पर परिवार के लोगों मे बेहद खुशी का माहौल है। इस अवसर पर समाजसेवी विकास दयाल ने संस्कृति को बधाई दी।
























