हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव कनिया में इन दिनों लोग बेहद परेशान हैं। उनकी परेशानी का कारण टूटी सड़क और क्षेत्र में जल भराव है। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों को मामले से अवगत कराया लेकिन कोई भी उनकी सुद्ध लेने को तैयार नहीं है जिसकी वजह से ग्रामीणों पर हादसे के साथ-साथ बीमारियों का संकट भी मंडरा रहा है। लोग मजबूरन इस जर्जर रास्ते से गुजर रहे हैं। कई बार तो ग्रामीण फिसल कर चोटिल भी हो चुके हैं। अधिकारी खानापूर्ति करने के लिए निरीक्षण करने तो पहुंचे लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि जल्द से जल्द उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
आपको बता दें कि गांव कनिया में पिछले लंबे समय से क्षेत्र की सड़क खराब हालत में है जिसे दुरुस्त करने की मांग कई बार ग्रामीण कर चुके हैं। गांव में आने जाने के लिए यह मुख्य रास्तों में से एक है जिस पर हमेशा पानी भरा रहता है। समय पर सफाई न होने की वजह से भी जल भराव की तस्वीर बनी रहती है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।
29 दिसंबर को लग रहा है FREE HEALTH CAMP: 7017732103






















