
हापुड़ का पक्का बाग चौराहा का एक माडल के रूप में होगा विकास
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के पक्का बाग चौराहा का विकास एक माडल चौराहा के रूप में होगा जिसके लिए पक्का बाग चौराहा पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा और जल भराव से मुक्ति मिलेगी।
हापुड की जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने नगर पालिका हापुड के अफसरों के साथ सोमवार की दोपहर बाद पक्का बाग चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने चौराहे पर यातायात व्यवस्था, साफ-सफाई, जलभराव, अतिक्रमण एवं सौंदर्यीकरण की स्थिति का जायजा लिया।जिलाधिकारी ने देखा कि पक्का बाग चौराहे पर अतिक्रमण एवं जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जाम एवं जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि
चौराहे से अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जाए। नाले-नालियों की सफाई कर जल निकासी सुनिश्चित की जाए ताकि बरसात में जलभराव न हो। उन्होंने कहा कि पक्के बाग चौराहा शहर का प्रमुख चौराहा है, इसे मॉडल चौराहे के रूप में विकसित किया जाए।
बता दे कि पक्का बाग चौराहा पर जबरदस्त अतिक्रमण है तथा नालों को ढककर कब्जा किया हुआ है,साथ ही दिनभर का कूड़ा करकट नालों में फैंक दिया जाता है।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















