
👁 9 views Views
पिलखुवा पुलिस ने खोये हुए मोबाइल फोन 11 स्वामी को लौटाए
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद में गुमशुदा व खोये मोबाइल की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा संचालित सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्राप्त शिकायत पर थाना पिलखुवा पुलिस द्वारा अथक प्रयास करते हुए 11 मोबाइल फोन (कीमत करीब 1,92,035/- रुपये) तलाश कर मोबाइल फोन स्वामी को सुपुर्द किया।
मोबाइल फोन स्वामी द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















