
एल.एन.पब्लिक स्कूल रोड की दुर्दशा पर अब होगी कार्रवाई, लोगों को मिलेगा परेशानी से छूटकारा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के एल.एन. पब्लिक स्कूल रोड पर जलभराव व स्थान-स्थान पर टूटी सड़क का निरीक्षण करने और वास्तविक हालात की जानकारी लेने हेतु हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने सोमवार को मौके पर जाकर निरीक्षण किया और नाला निर्माण कार्य पूर्ण करने तथा गंदे पानी की समुचित निकासी के खास निर्देश दिए।
जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना नगर पालिका हापुड के अफसरो के साथ एल.एन. पब्लिक स्कूल रोड पर पहुंची और रोड के हालात देखकर दंग रह गए।डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि रोड पर स्थायी नाला न होने के कारण बरसात का पानी सड़क पर जमा हो रहा है, जिससे स्कूली बच्चों व नागरिको को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एवं लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि तत्काल प्रभाव से जल निकासी हेतु पम्प सेट लगाए जाएं तथा इस रोड पर स्थायी नाला निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिया कि नाला निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुरूप बनाया जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। साथ ही सड़क की मरम्मत कर उसे चलने योग्य बनाया जाए। स्कूल मार्ग होने के कारण कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। बता दें कि रोजाना इस मार्ग से स्कूली बच्चे व व्यापारी तथा अन्य लोगो का आना-जाना रहता है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















