हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के विकास खंड धौलाना के गांव पारपा और आसपास के क्षेत्रों के ग्रामीण गुरुवार को हापुड़ जिला क्लैक्ट्रेट पहुंचे और क्षेत्र में आबादी के पास चल रहे ईंट भट्टों को बंद कराने की मांग की है। इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि ईंट-भट्टों की वजह से क्षेत्र में प्रदूषण बढ़ रहा है जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। गुरुवार को विभिन्न गांवों के ग्रामीण हापुड़ जिलाक्लैक्ट्रेट पर पहुंचे और शांतिपूर्ण धरना शुरु कर दिया।
ग्रामीणों ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन अधिकारी को सौंपा और मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने की अपील की। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चल रहे भट्टों से उनका जीना मुश्किल हो रहा है। लगातार स्वास्थ्य पर खराब असर पड़ रहा है। सैंकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीणों एक ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान गालंद प्रधान संजय कुमार,जोदापुर प्रधान राहुल पाल, मीरापुर प्रधान प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।























