
👁 2 views Views
जलभराव से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, कीचड़ व जलभराव के बीच की धान की रोपाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव बागड़पुर के समीप नैनपुर गांव के लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। शनिवार को ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने रास्ते पर हुए जल भराव में धाम की रोपाई की और अपना विरोध जताया। उन्होंने कहा कि अधिकारी शीघ्र उनकी समस्या का समाधान करें। जलभराव के कारण लोगों को बेहद परेशानी हो रही है। लोग चोटिल हो रहे हैं। हादसे का शिकार हो रहे हैं। चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनीष, अंकित, राजीव, सुरेंद्र आदि ने प्रदर्शन किया।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010






















