
दंपति की पिटाई कर चेन लूटने के मामले में कार सवारों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बहादुरगढ़ में स्थित रेलवे फाटक के पास कार सवारों द्वारा दंपति के साथ मारपीट करने और चैन छीनने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नेकनामपुर के रहने वाले अभिषेक चौहान वर्तमान मेरठ की जागृति विहार में अपने बच्चों के साथ रहते हैं। 19 जुलाई को वह अपनी कार से मेरठ से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह गढ़मुक्तेश्वर के घंटाघर के पास पहुंचे तो अचानक दूसरी कार में सवार तीन लोगों ने उनकी कार में टक्कर मार दी और गाली गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार इस दौरान वह स्याना पुलिस चौकी की तरफ कार लेकर भाग निकले लेकिन रेलवे फाटक से पूर्व उन्होंने कार लगाकर पीड़ित की कार को रोक लिया और अभिषेक के साथ उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी गले में पड़ी सोने की चेन लेकर लूट कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG























