
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की गढ़मुक्तेश्वर तहसील और थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में जामा मस्जिद वाली गली के हालात बेहद खराब है। यहां जलभराव की वजह से लोगों को परेशानी होती है जिनका कहना है कि लोगों को अब खुद ही नालियां साफ करनी पड़ रही है जिसकी वजह से वह बेहद परेशान हैं। उन्हें मजबूरन बीमारियों के बीच रहना पड़ रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि शीघ्र से शीघ्र उनकी समस्या का समाधान हो और नालियों की समय पर सफाई होती रहे।
इलाके के लोगों का कहना है कि यह हालात पिछले कई दिनों से बने हुए हैं। गली में पानी भरना और मच्छरों का पनपना बीमारियों को दावत दे रहा है। समय पर सफाई न होने की वजह से मजबूरन लोगों को ही नालियों में हाथ डालकर सफाई करनी पड़ती है। इस दौरान कई लोग पानी में गिरकर चोटिल हो चुके हैं और इलाके से निकलना भी दूभर हो रहा है। क्षेत्र वासियों की मांग है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई हो।
रुकी हुई ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन को घर बैठे करें पूरा: 7599997706






















