
👁 28 views Views
उधार दिए रुपए वापस मांगने पर महिला के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर क्षेत्र के गांव भटियाना की कश्मीरी ने बताया कि गांव के सुमित और नीरज को उसने एक लाख रूपए उधार दिए थे। जब रुपए वापस मांगे तो आरोपियों ने उसके साथ मार पिटाई कर गाली-गलौज की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कश्मीरी ने बताया कि 22 अप्रैल को उसने अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे तो दोनों आरोपी आग बबूला हो गए जिन्होंने उसके साथ गाली-गलौज किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्हें देखकर आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651






















