
चौराहों पर अतिक्रमण से लोग परेशान
हापुड,सीमन (ehapurnews.com): व्यवस्था सुधार आंदोलन समीति जनपद हापुड (उ0प्र0)! समीति की एक विचार गोष्ठी बुलंदशहर रोड हापुड कार्यालय पर हुई,जिसमें हापुड नगर के मुख्य चौक चौराहो पर पसरे अतिक्रमण पर रोष व्यक्त किया गया, साथ ही स्थानीय प्रशासन तथा नगरपालिका से मांग की गयी कि वह अम्बेडकर तिराहा से तहसील चौराहा व तहसील चौराहे से बुलंदशहर की ओर को कोठीगेट तिराहा तक,रोड की दोनो ओर की मार्ग की चौडाई को अतिक्रमण मुक्त करके जनसामान्य एवम् वाहनों के सरल आवागमन हेतु शीघ्र निर्माण सुनिश्चितकरें ! जिसके लिये, इन स्थानों पर सडकमार्ग की पूरी चौडाई का सत् प्रतिशत उपयोग करने हेतु समस्त विधुत खम्बो व ट्रासफार्मर को हटाकर किनारे किया जावे तथा विधुत लाईनो को अन्डरग्राउणड करके जाम की स्थिति को खत्म करने का काम करें! “समीति अध्यक्ष एडवोकेट ऋषिपाल सैनी “”ने कहा की हर रोज दिन निकलते ही बुलंदशहर रोड तथा नगर कोतवाली के सामने पसरे अतिक्रमण और संकरी सडक के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होना आम बात हो चली है, ! उन्होने आगे कहा कि सडक पर स्थित कयी विध्युत पोल व ट्रांसफार्मर मुख्य सडक की चौडाई को संकरा करने मे महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं,जिसकारण इन स्थानो पर सडकमार्ग की चौडाई का सतप्रतिशत उपयोग सम्भव नहीं हो पा रहा! इस अवसर पर पुनीत कुमार एडवोकेट,,अमित कुमार,मदनलाल,सुहेब आदि रहे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















