चमरी के बाहर लगा कट न खुलने से ग्रामीणों में नाराजगी, प्रदर्शन की दी चेतावनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीती 5 मई 2024 को हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित ग्राम चमरी के मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग करने के विरोध में बुधवार को ग्राम चमरीवासी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन देते हुए कहा कि इस कट को खोला जाए। इस कट की वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उक्त कट को बंद किए जाने से गांववालों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि उक्त कट ग्राम चमरी का मुख्य मार्ग है जिससे रोजाना हजारों लोग आवागमन करते हैं। उक्त कट को बंद किए जाने से या तो दिल्ली रोड स्थित मुख्य शिक्षा संस्थान एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने से या दिल्ली की तरफ लगभग 500 मीटर आगे से घूम कर आना पड़ता है जो कि अपने आप में परेशानी का सबक बन रहा है। उक्त कट को बंद किए जाने पर पूर्व में भी क्षेत्रवासियों द्वारा इसका विरोध किया गया था।
लगभग एक महीना हो चुका है फिर भी कट को नहीं खुलवाया गया है जिससे सभी ग्रामवासी व पीड़ितों में आक्रोश है। ग्राम चमरी में आसपास के लगभग 15-20 गांवों की सहकारी समिति है जहां प्रतिदिन अनेकों किसान खाद लेने अथवा अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए व अपने अन्य कार्यों से आते जाते हैं। इस कट के बंद होने से किसान वर्ग भी अत्यधिक परेशान है। इसी क्रम में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक भी ग्रामवासी व किसानों की समस्या को देखते हुए अपना समर्थन देकर उक्त समस्या को हल कराने के लिए संपूर्ण कोशिश कर रहा है। पीड़ित ग्रामवासी व किसानों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी से भी बात करी गई जिसमें सभी पीड़ित वर्ग ने कट को जल्द से जल्द न खोलने की अवस्था में आंदोलन करने की बात कही।
हैकिंग, टैली, वेब डेवलपमेंट, एक्सेल समेत 40 कोर्स सीखें : 9719173656
IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132


























