पुलिस की सतर्कता से बची एक व्यक्ति की जिंदगी
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के थाना पिलखुआ पुलिस ने शुक्रवार को तत्परता दिखाते हुए फांसी पर लटके एक व्यक्ति की जान बचा ली जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
पिलखुआ पुलिस को शुक्रवार को डायल-112 पर सूचना मिली कि मालीवाड़ा चौक पर घर के अंदर एक व्यक्ति स्वयं को फांसी लगा रहा है। यह सूचना पीआरवी 3972 पर नियुक्त कर्मचारियों द्वारा चौकी प्रभारी कॉलेज गेट दरोगा मनीष बालियान को सूचना दी गई ।

इस सूचना पर तत्काल दरोगा मनीष बालियान व दरोगा जितेंद्र शर्मा दौड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि अन्दर से बन्द कमरे में एक व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ है। पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब तत्परता दिखाते हुए गेट को तोड़कर फांसी पर लटके व्यक्ति केविन्द्र शर्मा को नीचे उतारा और फटाफटा नजदीकी जीएस हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां केविन्द्र शर्मा पुत्र श्रीनिवास निवासी मालीवाड़ा चौक रेलवे रोड थाना पिलखुवा जनपद हापुड़ उम्र 45 वर्ष का प्राथमिक उपचार जारी है। चिकित्सक ने बताया गया कि यदि व्यक्ति को 2 या 3 मिनट और लेट लाया जाता तो व्यक्ति का बचा पाना मुश्किल था । परिजनों द्वारा हापुड पुलिस का आभार प्रकट करते भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है ।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010























