https://www.facebook.com/ehapurnews/videos/1116506459206328/
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला साकेत कालोनी निवासी एक महिला ने आजमगढ़ के बलरामपुर में स्थित एक होटल में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. आजमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
हापुड़ की साकेत कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय सरिता चौधरी विधानसभा चुनाव में वेबकास्टिंग कैमरा लगाने के लिए टीम के साथ दो मार्च को आजमगढ़ के बलरामपुर पहुंची थी. चार मार्च को सरिता की बहन संगीता और बहनोई अजीम भी पहुंचे और अलग-अलग कमरों में होटल में ठहरे. सोमवार की शाम संगीता और असीम किसी काम से बाहर गए. जब वह वापस लौटे तो सरिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो पाया कि सरिता ने फांसी का फंदा लगा लिया है जिसे देख कर आनन-फानन में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया लेकिन तब तक मृतक सरिता ने दम तोड़ दिया. आजमगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि मृतका की एक 14 वर्ष की बेटी भी है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
MOBILE EXCHANGE OFFER
BUY & SELL OLD MOBILE PHONES
MOBILE FUSION :
📲 7409166666 📲 8979766582
























