हापुड़, अशोक तोमर (ehapurnews.com): ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे हाई स्पीड दो कार आपस में भिड़ गई. गनीमत यह रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियों को क्रेन के माध्यम से हटवाया. बता दें कि थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ततारपुर ओवर ब्रिज के नीचे मंगलवार की सुबह सेंट्रो कार में सवार होकर सिंचाई विभाग में अपर अभियंता व हापुड़ निवासी अमित कुमार अपनी ड्यूटी के लिए अमरोहा जा रहे थे जैसे ही वह ततारपुर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे तो मेरठ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अमित की कार से टकरा गई गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालकों को सकुशल बाहर निकाला और क्रेन के माध्यम से दोनों कार सड़क किनारे खड़ी कराई.































