
👁 14 views Views
गाड़ी व बाइक की भिड़ंत में दो लोग घायल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चंडी मंदिर के पास कट पर गाड़ी और बाइक की भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान दो लोग घायल हो गए जिन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला शुक्रवार की रात का है जब एक गाड़ी और मोटरसाइकिल की भिड़ंत हो गई। मोटरसाइकिल पर दो लोग सवार थे। राहगीरों की सूचना पर बाबूगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची जिसने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























