👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना प्रभारी बहादुरगढ़ नीरज कुमार ने बहादुरी का परिचय देते हुए रजवाहे से पांच लोगों को पानी में कूदकर सकुशल बाहर निकाला। दरअसल एक तेज रफ्तार i-20 कार अनियंत्रित होकर रजवाहे में जा गिरी जिसमें सवार पांच लोग मदद के लिए गुहार लगाने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गश्त कर रहे थाना प्रभारी बहादुरगढ़ नीरज कुमार को दी। थाना प्रभारी ने अपनी जान की परवाह किए बिना चलते पानी में छलांग लगादी और लोगों की मदद से पांचों कार सवारों को गाड़ी से बाहर निकाला। नीरज कुमार की इस बहादुरी को सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।



























