
👁 49 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की दिल्ली रोड पर स्थित पिज़्ज़ा शॉप के बाहर शनिवार की देर रात एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में कुछ युवक एक अन्य युवक को लात-घूंसों से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
जानकारी के अनुसार दिल्ली रोड पर स्थित डोमिनोज़ पिज़्ज़ा शॉप के बाहर किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद युवकों ने एक युवक पर लात-घूंसों से हमला कर दिया लेकिन आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पास खड़े व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























