👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन के बाहर लगे तिरंगे को देखने के लिए लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं और सेल्फी भी ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों लोगों ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर यह वीडियो लगाई हुई है जो ड्रोन से फिल्माई गई है. इस वीडियो को देखकर सभी को गर्व हो रहा है. बता दें कि आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है. ऐसे में देशवासी सोशल मीडिया पर अपनी डीपी पर तिरंगा लगा रहे हैं. हापुड़ वासियों ने अपने स्टेटस पर इस वीडियो को लगाकर देशभक्ति जाहिर की है. यह वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010

























