
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सर्व हितकारी माँ भगवती मन्दिर के तत्वाधान में पितृपक्ष के पावन दिन में श्रीमद् भागवत सप्ताहिक कथा श्रीधाम वृन्दावन, नन्दगाँव के प्रसिद्ध कथावाचक व्यास पं० मोहित भारद्वाज द्वारा भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा के प्रचारमंत्री व मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित शैलेन्द्र मिश्रा शास्त्री के व्यवस्था मार्गदर्शन में बृहस्पतिवार को कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ हुआ। महासभा अध्यक्ष पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने बताया कलश यात्रा प्राचीन शिव मन्दिर, आवास विकास, निकट गाँधी आश्रम, मेरठ रोड, हापुड़, से प्रारम्भ होकर गाँधी विहार स्थित कथा स्थल पर विश्राम हुआ जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने कलश सिरपर रखकर भजन करते हुए चली कथा स्थल पर पवित्र श्रीमद भागवत का पूजन किया गया। पंडित मोहित भारद्वाज ने पितृपक्ष में कथा की महिमा व महात्म्य को बताया कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजेतक होगा। 8 अक्टूबर 2026 दिन बृहस्पतिवार सुबह 09 बजे से हवन पूर्णाहुति तथा 12 बजे से भण्डारा होगा अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कथा श्रवण की अपील किया गया। इस अवसर पर पंडित अजय पाण्डेय, पंडित प्रशांत वशिष्ठ,नीतिष्क मिश्रा, तरुण गोयल, विकास गर्ग सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















