
👁 62 views Views
बीच सड़क पर युवक का डांस करते हुए का वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़: बीच बाजार सड़क पर युवक द्वारा डांस कर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक व्यस्त सड़क के बीच डांस करता दिखाई दे रहा है, जिससे कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ भी जुट गई।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो नगर कोतवाली क्षेत्र का है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थानों और व्यस्त सड़कों पर इस तरह रील बनाने को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























