
मिशन शक्ति अभियान के तहत बाबूगढ़ में छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अंतर्गत जनपद हापुड़ में बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में आज 11 जुलाई 2026 को चौपला स्थित पिंक पुलिस चौकी एवं परामर्श केंद्र की ओर से ओमप्रकाश कन्या इंटर कॉलेज, बाबूगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चौकी प्रभारी आईशा सिंह, एलएचसी रश्मि एवं एलसी अंजलि द्वारा छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस दौरान बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला सहायता हेल्पलाइन 181, जननी सुरक्षा सेवा 102, हापुड़ साइबर क्राइम हेल्पलाइन 9412223343 तथा 9520864950 के बारे में विस्तार से बताया गया।
साथ ही कन्या सुमंगला योजना एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सहित महिलाओं और बालिकाओं के कल्याण हेतु संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनके लाभों से अवगत कराया गया।
पुलिस टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, उत्पीड़न या साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें और बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज कराएं।
मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन लगातार जागरूकता कार्यक्रम संचालित कर रहे हैं।
अपने भाई के लिए Handmade Premium Quality की राखी और गिफ्ट हैंम्पर खरीदें: 9953176364
ग्रुप से जुड़े
NEHA_VARSHNEY_GARG
























