
जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने ज्ञापन सौंपकर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानूनबनाने की मांग की
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के आह्वान पर विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हापुड़ थाना पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन नायब तहसीलदार जतिन चौधरी को सौंपा। ज्ञापन देकर उन्होंने देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की।
ज्ञापन में देश में बढ़ती जनसंख्या को देश के विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल और प्राकृतिक संसाधनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए अविलंब समान जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की गई।
फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष सुन्दर कुमार आर्य ने कहा कि चीन जैसे देश ने कठोर जनसंख्या नीति से विकास किया है। भारत में जनसंख्या विस्फोट व जनसंख्या का संसाधनों पर अत्यधिक दबाव बढ़ रहा है इससे बेरोजगारी, गरीबी, प्रदूषण और सामाजिक असंतुलन बढ़ रहा है जिससे देश में ग्रह युद्ध का भी ख़तरा बढ़ रहा है।
उन्होंने मांग की कि कानून में दो बच्चों की नीति को अनिवार्य किया जाए और इसका उल्लंघन करने वालों को सरकारी नौकरी, चुनाव लड़ने, सरकारी योजनाओं का लाभ व वोट का अधिकार जैसी सुविधाओं से वंचित किया जाए। साथ ही कानून का पालन करने वाले परिवारों को प्रोत्साहन दिया जाए।
इस दौरान राजेंद्र गुर्जर, सुन्दर कुमार आर्य, रविंद्र गुप्ता,कटार सिंह इन्सपेक्टर, महेन्द्र कुमार,मुकेश कुमार त्यागी राष्ट्रीय सैनिक संस्था,उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन जिला अध्यक्ष गुलशन त्यागी,धर्मेंद्र चौधरी, जयकरण बैसला,जयप्रकाश शर्मा,शशि गोयल, दुरगेश तोमर,इशवरी कुमारी सिसोदिया,विजयपाल सिंह आर्य मुनेश तयागी ,श्याम वर्मा , विक्रांत राणा, विवेक कुमार परविंदर त्यागी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651
























